गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान “जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद”
हुगली में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।" इससे आपकी खबर गूगल
पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने TMC सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शासन, कानून व्यवस्था और रोजगार के मोर्चों पर फेल बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (24 अप्रैल) टीएमसी पर पश्चिम बंगाल के अयोध्या में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने के लिए पार्टी के एक निलंबित नेता को अनुमति देने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि जब तक राज्य में पार्टी का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, भाजपा इसका निर्माण नहीं होने देगी!
चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के बाद मवेशी तस्करी और राजनीतिक हिंसा में शामिल हुए लोगों पर इतनी सख्ती से करवाई जाएगा कि उनकी अगली तीन पीढ़ियां भी ऐसा करने की नहीं सोचेंगी.
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शासन, कानून व्यवस्था और रोजगार के मोर्चों पर विफलता का आरोप लगाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बंगाल को आतंकवाद, दंगों और घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है. अमित शाह ने हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में कहा, 'ममता दीदी, याद रखिए कि जब तक बंगाल में एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, हम यहां बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे.’
अमित शाह हुमायूं कबीर को लेकर क्या बोले
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और उन पर निलंबित पार्टी विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद जिले में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद का निर्माण शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया.
तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद कबीर ने एक नई पार्टी, आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया है, जो विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा, 'घुसपैठिए गरीबों की नौकरियां और राशन छीन रहे हैं. पांच मई के बाद उनकी पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा.' उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पूरा भरोसा जताया.
रोजगार को लेकर क्या बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. उन्होंने ये दावा किया है भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने बाद महिलाएं रात के दो बजे भी बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगी. केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल के सभी बंद उद्योगों को फिर से खोला जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. जिससे कि पश्चिम बंगाल की जनता खुशहाली से जीवन बिता सके
यह खबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी भाषण और समाचार एजेंसियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
One Bharat News इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।"
