Election 2026
"बड़ी खबर: बंगाल और तमिलनाडु में लोकतंत्र का महापर्व! बंगाल में हिंसा के बीच 92% रिकॉर्ड मतदान, तमिलनाडु में भी 84% वोटिंग से टूटा इतिहास।"
ब्रेकिंग न्यूज़: चुनावी दंगल में जनता का भारी उत्साह, हिंसा के बीच रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग!
नई दिल्ली/कोलकाता: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से आई तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया है।
पश्चिम बंगाल: पहले चरण में 152 सीटों पर 92.03% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर में हिंसा की थोड़ी बहुत घटनाएं भी सामने आई।
बीरभूम जिले के लाभपुर में बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष ओझा के पोलिंग एजेंट पर कथित हमला हुआ
खबरों के मुताबिक पता चला है कि (बताया गया नाम-बिस्वजीत मंडल) पर कठोर वस्तु से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
बिस्वजीत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
BJP के तरफ से आरोप लगाया गया कि हमला TMC समर्थित लोगों ने किया।
चुनाव के पहले चरण में कई जगहों पर हिंसा की खबरें आई हैं।
हिंसा को देखते हए चुनाव के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठे हैं।
लाभपुर की यह घटना चुनावी माहौल में बढ़ते तनाव का हिस्सा मानी जा रही है, और जांच जारी है।
तमिलनाडु: राज्य के इतिहास में पहली बार 84% से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विजय (TVK) की किस्मत अब ईवीएम में बंद हुआ ।
कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव आयोग से कई जगहों पर मतदान में बहुत बड़ी गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
यह खबर चुनाव आयोग और समाचार एजेंसियों से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों पर आधारित है। One Bharat News किसी भी हिंसा की पुष्टि आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही करेगा। मतदान के अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
