AAP में महा-संग्राम: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला, बताया 'महिला विरोधी'; BJP में शामिल होते ही खोले कई बड़े राज!

 

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को बताया महिला विरोधी
   आम आदमी पार्टी (आप) में 24 अप्रैल दिन  शुक्रवार को बड़ी टूट सामने आई। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा  के साथ  6 अन्य राज्यसभा सांसद ने पार्टी से इस्तीफा ले लिया । जिनमें एक नाम स्वाति मालीवाल का भी है जो कि पिछले 2  साल से लगातार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वार करती आ रही  हैं।
आम आदमी पार्टी से दूरी बनाने और बीजेपी में शामिल होने पर स्वाति ने प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने  अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं, बल्कि इसलिए हुई हूं क्योंकि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास है।

स्वाति ने बताया कि किस  वज़ह से बोलने नहीं दिया गया?

राज्यसभा सांसद ने कहा 'मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी ज्वाइन कर ली है। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी। अपना घर और छोड़ी। सात साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से बुरी तरह से पिटवाया। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और एफआईआर(FIR )दर्ज करने की कोशिश की तो मुझे डराया  धमकाया गया। यहां तक कि पिछले दो साल में अरविंद केजरीवाल ने मेरे पर  दबाव बनवाया कि मैं ये एफआईआर वापस ले लूं। इसके चलते मुझे दो साल में एकबार भी पार्टी के समय से संसद में बोलने नहीं दिया गया।'

 स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

उन्होंने आगे कहा 'ये बहुत ही ज्यादा शर्म की बात है और मैं ये मानती हूं कि अरविंद केजरीवाल एक निहायती महिला विरोधी इंसान हैं। आज आम आदमी पार्टी और केजरीवाल इस देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। ये लोग सबके सब पंजाब में घुस गए हैं और पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं। इन्होंने पंजाब को अपना पर्सनल एटीएम बना दिया है। रेत खनन आज पंजाब में चरम सीमा पर है। ड्रग भी चरम सीमा पर है और सबकुछ इनकी शह में हो रहा है।'

 स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

एक तरफ देश में अरविंद केजरीवाल हैं जो कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक निर्णायक लीडरशिप है। वे पूरे दुनिया के बहुत प्रसिद्ध नेता हैं। चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारना हो चाहे देश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म करना हो। चाहे वह तीन तलाक जैसे नाजुक मुद्दे पर निर्णायक फैसले लेना हो, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसे-ऐसे एतिहासिक काम किए हैं जिनकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।'                                                                                                                                                                                                                                          "One Bharat News   इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।"                    

Popular posts from this blog

Election 2026

विराट कोहली का IPL में नया इतिहास: 'किंग' कोहली ने बनाया वो रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन, क्रिकेट जगत दंग!

राघव चड्ढा छोड़ें आप का साथ हुए भाजपा में शामिल