LSG vs KKR: रिंकू सिंह का तूफान और नरेन की फिरकी, सुपर ओवर में लखनऊ पस्त; मोहसिन खान के 5 विकेट भी नहीं बचा पाए LSG की 5वीं हार!

रिंकू सिंह ने छीनी लखनऊ से जीत!
खेल PL 2026: आईपीएल 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमों के बीच बहुत ही रोमांचक था। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां KKR की टीम  जीत हासिल करने में कामयाब रही.
रिंकू सिंह ने खेली शानदार पारी
LSG ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन KKR की शुरुआत काफी खराब रही और पावरप्ले में ही टीम 3 विकेट गंवा दिए. लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने टिम साइफर्ट, अजिंक्य रहाणे, रोवमन पॉवेल, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट कर KKR को बुरी तरह झकझोर दिया.।
 रिंकू सिंह ने  बहुतही कमाल की बल्लेबाजी की, उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 83*रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल हैं. रिंकू  सिंह  ने आठवें विकेट के लिए सुनील नरेन के साथ 27 गेंदों में 50 रनों की अहम साझेदारी की. उनकी इस पारी की बदौलत KKR ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह रिंकू सिंह की lPL में अब तक की सबसे बड़ी  बेहतरीन पारी  रही.

मोहम्मद शमी ने छक्का जड़कर मैच किया बराबर

जवाब मेंLSG ने 155 रनों  का स्कोर खड़ा किया कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. वहीं, एडेन मार्कराम ने 31 रन जेड  और आयुष बडोनी ने 24 रन जड़कर मैच को करीब पहुंचाया. लेकिन सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने किफायती स्पैल फेंके. जिसके चलते मैच KKR के तरफ आ गया अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी. फिर ये मैच आखिरी गेंद पर 7 रनों तक पहुंच गया, तभी मोहम्मद शमी ने छक्का जड़कर मैच बराबर कर दिया.

सुपर ओवर में हुआ फैसला


सुपर ओवर में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई. नरेन ने सिर्फ 0.3 ओवर में 1 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं, ऋषभ पंत 1 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह LSG का सुपर ओवर 1/2 पर समाप्त हो गया. कोलकाता को 2 रनों का छोटा लक्ष्य मिला. 
KKR को जीत के लिए 2 रनों की ज़रूरत थी और रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
 
इसी के साथ LSG को लगातार 5वीं हार  मिली .  इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 में से छठा मैच गंवाया है. दूसरी ओर, KKR ने 8 मैचों में दूसरी जीत मिली है.

            
यह खबर आईपीएल 2026 के लाइव मैच घटनाक्रम और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। आंकड़ों में किसी भी तकनीकी बदलाव के लिए आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट (iplt20.com) का संदर्भ लें। 'One Bharat News' केवल खेल प्रेमियों के लिए जानकारी साझा कर रहा है।

Popular posts from this blog

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान “जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद”

Election 2026

विराट कोहली का IPL में नया इतिहास: 'किंग' कोहली ने बनाया वो रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन, क्रिकेट जगत दंग!