अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की 50, सूर्यवंशी के शतक पर पड़ी भारी :SRH vs RR हैदराबाद ने 5 विकेट से राजस्थान को हराया
IPL 2026: सूर्यवंशी का शतक पड़ा फीका, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर जीता मैच
229 रन चेज हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता
खेल : युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के शतक के बादल भी राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। Indian premier league (IPL) 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की । शनिवार 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट गावकर 228 रन बनाए।
229 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की तेज पारियां खेलीं। नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का योगदान दिया। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में अपना दूसरा IPL शतक पूरा किया। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके भी लगाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली
हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली
।हैदराबाद की जीत, सूर्यवंशी की सेंचुरी पर भारी पड़ी अभिषेक-किशन की पारी
हैदराबाद ने लक्ष्य हासिल करते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। अंत में सलील अरोड़ा ने 18.3 ओवर में छक्का जड़कर मैच खत्म किया।
इस बड़े रनचेज में ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाए। उनके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी की 36 गेंदों में 103 रन की शानदार सेंचुरी रही, किंतु अच्छी फील्डिंग ना होने और कैच छोड़ने की वजह से टीम मैच हार गई
हार के बाद कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान—
“हमने आसान कैच छोड़े, और उसी का खामियाजा हमें हार के रूप में भुगतना पड़ा।”
यह खबर उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। सटीकता की पूरी कोशिश की गई है, फिर भी अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।