IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कमाल, आधे सीजन में 3 बार 15 गेंदों पर फिफ्टी
राजस्थान रॉयल VS सनराइजर्स हैदराबाद : वैभव सूर्यवंशी ने नया इतिहास, बना डाला
![]() |
| 37 गेंद, 103 रन 😱 वैभव का धमाका |
राजस्थान रॉयल VS सनराइजर्स हैदराबाद : वैभव सूर्यवंशी ने नया इतिहास, बना डाला
वैभव सूर्यवंशी का नया इतिहास : भारत ही नहीं, बल्कि अब विश्व क्रिकेट के सुपर किड बन चुके वैभव सूर्यवंशी की आधी क्रिकेट की दुनिया में सिर चढ़कर बोल रही है.और इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में वैभव ने शनिवार( 25 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के खिलाफ प्रभुल हिंगे के पहले ही ओवर में वैभव ने ऐसा बल्लेबाजी किया कि सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर बुरी रह हिल कर रह गए. और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 ही गेंदों में अर्द्धशतक (50) जड़ दिया । वैभव सूर्यवंशी ने अर्द्धशतक में 1 चौका और कुल 7 छक्के मारे . इसी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने एक ही सीजन में वह इतिहास रच दिया, जो उनसे कहीं बड़े -बड़े नाम और बड़े उम्र वाले बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं कर सके.
वैभव सर्यवंशी ने अपने पूरे पारी में 37 बॉल पर 103 रन बनाएं इसी के साथ
वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, केएल राहुल और विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर 1 के स्थान पर किया कब्जा
छोटे वैभव का 'बहुत बड़ा धमाका'
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से तूफानी अर्द्धशतक निकला, तो यह कुल मिलाकर तीसरा मौका रहा, जब वैभव ने आईपीएल में सिर्फ 15 गेंदों पर अर्द्धशतक मारा . जहां बड़े-बड़े धुरंधर अपने पूरे करियर में तीन बार 15 गेंदों पर पचासा नहीं मार पाए, वह काम वैभव सूर्यवंशी ने आधे ही सीजन में कर डाला. आप सोचिए कि टूर्नामेंट खत्म होते-होते सूर्यवंशी क्या कर डालेंगे. वैभव ने हैदराबाद के होश उड़ाने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी सीजन में 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा था.
जैक फ्रेजर-मुकगर्क दूसरे नंबर पर
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेाबज जैक फ्रेजर इस मामले में दूसे नंबर पर हैं. जैक ने साल 2024 में हैदराबाद और और मुंबई के खिलाफ 15 गेदों पर अर्द्धशतक जड़ने का कारनामा किया था. और वह भी आईपीएल में दो बार करने वाले एक मात्र बल्लेबाज हैं.
इन बल्लेबाजों ने किया एक बार कारनामा
वहीं आईपीएल में सिर्फ चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में एक बार 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. यूसुसफ पठान (2014) में हैदराबाद, सनील नरेन (2017) में आरसीबी और निकोलस पूरन (2023) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने के कारनामा किया. इनके अलावा भारत के अभिषेक शर्मा एक और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों पर ऑफ सेंचुरी जड़ी.
यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। सटीकता की पूरी कोशिश की गई है, फिर भी अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।
One Bharat News इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।"
