पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला
केंद्र सरकार और NDA राज्यों के CM मिलकर भी चुनाव नहीं जिता पाएंगे।
ममता बनर्जी का बीजेपी का हमला
हुगली/कोलकाता (One Bharat News): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है। All India Trinamool Congress, Bharatiya Janata Party और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
इसी बीच टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा वार करते हुए बोला है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है, किंतु इसके बाद पार्टी को सफलता नहीं मिलेगी।
“पूरी ताकत लगा दी, फिर भी नहीं जीत पाएंगे”
हुगली के उत्तरपाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने अपने पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री, रेल मंत्री और रक्षा मंत्री तक, लगभग पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल यहां मौजूद है। साथ ही NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी बंगाल में डेरा जमाऐ हुए हैं। इसके बाद भी। भाजपा चुनाव नहीं जीत पाएगी।”
हेलीकॉप्टर और प्रचार पर तुलना
ममता बनर्जी ने भाजपा और टीएमसी के प्रचार की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य में 50 से अधिक हेलीकॉप्टर लगाए हैं, जबकि उनकी पार्टी के पास पूरे राज्य में केवल तीन हेलीकॉप्टर हैं।
उन्होंने कहा, “भाजपा चाहे कितना भी शोर मचा ले, यह सब 4 मई को फीका पड़ जाएगा।”
टीएमसी प्रमुख ने पश्चिमबंगाल में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां जरूरत नहीं है, वहां बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अमित शाह पर तीखा हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘टीएमसी के गुंडे’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि एक जिम्मेदार नेता को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “आप आतंक की भाषा बोल रहे हैं। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आपके भाषण की रिकॉर्डिंग करें और उसे अदालत में पेश करें।”
यह खबर उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। सटीकता की पूरी कोशिश की गई है, फिर भी अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।