बांग्ला और माइकल जैक्सन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


 


मनोरंजन की दुनिया: सिनेमाघरों में इस समय 'माइकल' और 'भूत बंगला' के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। किंग ऑफ पॉप की कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में कामयाब रही है।


 अक्षय कुमार की फिल्म अपनी शानदार  कमाई के चलते पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दोनों फिल्मों के आंकड़े यह दिखाते हैं कि कंटेंट और स्टार पावर का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। 

माइकल जक्सन अपने छठवें दिन

'माइकल' ने रिलीज के छह दिनों में थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए रखी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि पांचवें दिन के मुकाबले हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म की स्थिर कमाई इसे चर्चा में बनाए हुए है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 2,722 शोज चलाए गए। 'माइकल' ने भारत में अब तक 23.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 28.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।


स्टारकास्ट माइकल जैक्सन की कहानी के


फिल्म में पॉप आइकन माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जैफर जैक्सन ने निभाया है, जो उनकी डेब्यू फिल्म भी है। वहीं यंग माइकल के रोल में जुलियानो क्रू वाल्डी नजर आए हैं। दर्शक और सोशल मीडिया दोनों ही कलाकारों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


'भूत बंगला'  कलेक्शन डे 13


 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि वीकेंड के बाद कलेक्शन में गिरावट देखी गई है, लेकिन फिल्म की पकड़ अभी भी बरकरार है। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 123.80 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर यह फि 'भूत बंगलाल्म 195.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी में है।' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, जिसके बाद अब यह लगातार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है।

यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमानित आंकड़ों (जैसे Sacnilk) पर आधारित हैं। वास्तविक कमाई में अंतर हो सकता है। यह लेख केवल जानकारी और समाचार उद्देश्य के लिए प्रस्तुत किया गया है।

"One Bharat News इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।"

Popular posts from this blog

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान “जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद”

Election 2026

AAP में महा-संग्राम: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला, बताया 'महिला विरोधी'; BJP में शामिल होते ही खोले कई बड़े राज!