OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च: 8600mAh की 'बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग, गेमर्स के लिए आया वनप्लस का सबसे दमदार फोन!
टेक: OnePlus ने अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है।
इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB तक की रैम के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा :इस फोन में 50 -मेगापिक्सेल का मेन प्राइमरी सेंसर है, अपर्चर f/1.8 है और इसमें ऑटोफोकस व ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा भी है। इसके साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है, जिसका फील्ड-ऑफ-व्यू 112 डिग्री है। यह रियर कैमरा 20x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और 60fps पर 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, सामने की तरफ इसमें 16-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी: वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा में 8600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
फोन डुअल-सिम (नैनो + नैनो) को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है।
डिस्प्ले: इसमें 6.78-इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है, पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है, टच सैंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज तक है, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत है, और पिक्सेल डेंसिटी 450 पीपीआई तक है।
प्रोसेसर: वनप्लस के इस फोन में फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर लगा है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.21 गीगाहर्ट्ज तक है और यह आर्म माली-जीपीयू के साथ आता है।
स्टोरेज :इस फोन में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 1TB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
वजन :217 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.45x77.47x8.45mm है। फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है।
इतनी है OnePlus Ace 6 Ultra की कीमत
कीमत :वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा के बेस वेरिएंट की लॉन्च कीमत 3,499 युआन (लगभग 48,400 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन (लगभग 52,500 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 4,099 युआन (लगभग 56,700 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 युआन (लगभग 60,800 रुपये) हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक चीनी लॉन्च पर आधारित है। भारत में उपलब्धता और फीचर्स में बदलाव हो सकता है। किसी भी खरीदारी से पहले आधिकारिक स्टोर पर जानकारी ज़रूर चेक करें। वन भारत न्यूज़ किसी भी तकनीकी त्रुटि के लिए उत्तरदायी नहीं है।
फोटो क्रेडिट: इस खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीरें केवल जानकारी देने के उद्देश्य से हैं और इनके कॉपीराइट संबंधित ब्रांड या मूल प्रकाशक के पास सुरक्षित हैं।
