"नारी शक्ति ही विकसित भारत का स्तंभ: काशी में बोले पीएम मोदी, महिला आरक्षण पर दिया बड़ा भरोसा"
महिलाओं के आरक्षण लागू करके ही रहूंगा बोले- पीएम
वराणसी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 April (मंगलवार) को अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उन्होंनेलगभग 6,350 करोड़ के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नारी बंदन सम्मेलन को संबोधित हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में आप सभी बहनों बेटियों से महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं उन्होंने कहा कि काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देसी हित में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबका आशीर्वाद चाहिए यह लक्ष्य लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के आरक्षण लागू करने की है प्रधानमंत्री जी ने बोला कि आज का अवसर नारी शक्ति के बंधन और विकास का उत्सव है
नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी जी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने का आवरण चल रहा है और जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं इसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत के नारी शक्ति है उन्होंने इसी संदर्भ में आगे कहा कि आप सभी बहनों बेटियों से एक महा यज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मैं आया गांधी के संसद के तौर पर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे एक बड़े और यह बड़ा लक्ष्य है लोकसभा विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं आपके आरक्षण का हक लागू हो इसमें कोई और कसर बाकी नहीं छोडूंगा साथियों घर में महिला के सशक्त होने से पूरे परिवार को ताकत मिलती है इससे समाज मजबूत होता है देश मजबूत होता है बहनों बेटियों को बहुत संघर्ष करना पड़ा काशी की आप बहनों ने भी कई तरह की मुश्किलें और कितनी ही चुनौतियों का सामना किया है बेटियों को अक्सर अनेक प्रकार के सवालों से गुजरना पड़ता था करके क्या करोगी तुम्हें इसकी क्या जरूरत है
सम्मेलन को आगे संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ काशी की बहनों के लिए रही हो ऐसा नहीं है देश की अधिकतर बहन बेटियों के ऐसे अनुभव रहे हैं और इसको सहज मान लिया जाता था इसलिए मैं जब 25 साल पहले गुजरात में मुख्यमंत्री बना था तो सबसे पहले मैंने ऐसी धारणाओं को तोड़ने का प्रयास किया वह दौरान बेटियों के लिए समर्पित दो बड़ी योजनाएं शुरू की गई एक थी सलाह पर प्रवेश उत्सव स्कूल में बच्चों का एडमिशन ताकि बेटियां ज्यादा संख्या में स्कूल पहुंचे बीच में ही उनका स्कूल ना छूटे और दूसरी थी मुख्यमंत्री कन्या कॉलोनी निधि ताकि बेटियों की फीस में उनकी मदद की जा सकती हूं सबसे लेकर आज तक हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने इज्जत घर बने 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाता खुला ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचा यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों बेटियों को रखा गया साथियों 2 साल पहले यहां बनारस में सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा बहुत बड़ा अभियान चलाया
सम्मेलन को आगे संबोधित करते हुए कहा किसंविधान में संशोधन को लेकर हम कानून लेकर आए। यह संशोधन ऐसा था जिसके बाद ज्यादा संख्या में बहनें विधानसभा और लोकसभा में पहुंच पातीं लेकिन कांग्रेस, सपा, TMC और DMK जैसी पार्टियों ने एक बार फिर देश की महिलाओं को धोखा दिया है।
विपक्षियों पर जमकर बरसे मोदी
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह परिवारवादी दल देश की उन बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं। जो कॉलेज कैंपस से लेकर पंचायतों और स्थानीय निकायों तक अपने दम पर नेतृत्व दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवारवादी जानते है कि अगर धरातल पर काम करने वाली बेटियां ऊपर आ गईं तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा। इनकी सत्ता पर सवाल खड़े हो जाएंगे। इसलिए जो परिवारवादी दल हैं वह संसद में हुए विरोध में सबसे आगे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है। बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से दवाई, सिंचाई और सुनवाई हमारी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम, केरलम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में बहनों ने रिकॉर्ड मतदान किया है। महिला आरक्षण विरोधी दलों को अंदाजा नहीं है कि बहनों का यह वोट महिला विरोधी इन दलों को सजा देने के लिए हुआ है। भाजपा-NDA सरकार का एक ही मंत्र है- नागरिक देवो भव। देश के नागरिकों की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई, यह हमारी प्राथमिकता है।
इस खबर में दी गई जानकारी प्रधानमंत्री के संबोधन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। वन भारत न्यूज़ का उद्देश्य केवल सूचना पहुँचाना है, किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं। खबर में दिए गए आंकड़ों की पुष्टि आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों से की जा सकती है।
.png)