IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। रियान रिकेल्टन का शतक बेकार गया।
नई दिल्ली (वन भारत न्यूज़): Indian Premier League 29 अप्रैल 2026 बुधवार को 41वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)ने मुंबई इंडियंस (MI)को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद ने 244 रन का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।
मुंबई ने बनाए 243 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। टीम को अच्छी शुरुआत मिली, जब विल जैक्स और रियान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े।
विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं रियान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में नाबाद 123 रन ठोक दिए। उनकी यह परी बहुत ही शानदार रही उनकी पारी देखकर लगा मानो तूफान आ गया मैदान में
हैदराबाद का तूफानी रनचेज
244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 249 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
इस जीत के साथ हैदराबाद ने IPL 2026 की अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम के अब 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंक हो गए हैं।
रिकॉर्ड साझेदारी
मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स और रियान रिकेल्टन की जोड़ी ने 12 साल बाद एक खास रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने 50+ रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इससे पहले साल 2014 में माइकल हसी और लेंडल सिमंस ने मुंबई के लिए ऐसा कारनामा किया था।
यह खबर Indian Premier League 2026 के मैच से जुड़ी उपलब्ध रिपोर्ट्स और सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है। आंकड़ों और स्कोर में सटीकता की पूरी कोशिश की गई है, फिर भी अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।
इस खबर में इस्तेमाल की गई फोटो सोशल मीडिया से ली गई है, जिसका पूरा श्रेय उनके मूल मालिकों को जाता है।"
