LPG Price Hike: 19kg कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा, दिल्ली में ₹3071 पार; घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

 


आज की बड़ी खबर देशभर के करोड़ों लोगों से जुड़ी हुई है।

नई दिल्ली: One Bharat News 1 मई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसने आम जनता से लेकर व्यापारियों तक सभी को प्रभावित किया है।

सबसे पहले हम आपको बता दें की कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इस बार भारी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत अब बढ़कर 3071.50 रुपए हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर लगभग 2078 रुपये 50 पैसे में मिल रहा था। यानी एक ही झटके में करीब 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है


5 किलो का छोटू सिलेंडर

इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इस छोटे सिलेंडर पर करीब 261 रुपये का इजाफा हुआ है। यह सिलेंडर आमतौर पर छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और सीमित उपयोग करने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह वर्ग भी इस बढ़ोतरी से बचेगा नहीं

हालांकि, इस बीच एक राहत की खबर भी है। अभी तक

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर फिलहाल पहले की कीमत पर ही मिलेगा। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।

इस महंगाई के पीछे की वजहों क्या है

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण भी वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

इन दोनों कारणों का सीधा असर liquid petroleum gas(LPG) की कीमतों पर पड़ा है, जिसके चलते कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को रिवाइज की जाती हैं। यानी हर महीने की शुरुआत में यह तय किया जाता है कि कीमतें बढ़ेंगी, घटेंगी या स्थिर रहेंगी।

इसके साथ आपको बता दे की अलग-अलग राज्योंशहरों में स्थानीय वैट (VAT) और परिवहन शुल्क के कारण कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं:दिल्ली: ₹3,071.50 (₹993 की वृद्धि)मुंबई: ₹3,024कोलकाता: ₹3,202चेन्नई: ₹3,237पटना: ₹3,369लखनऊ: ₹3,194

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में घरेलू सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ सकती हैं?

फिलहाल तो घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगा हो सकता है।

ऐसे में आम जनता और छोटे व्यापारियों की नजर अब आने वाले महीनों के फैसलों पर टिकी हुई है।।


एलपीजी कीमतें हर महीने बदल सकती हैं। सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।"One Bharat News इस खबर की आधिकारिक पुष्टिनहीं करता है।”


Popular posts from this blog

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान “जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद”

Election 2026

AAP में महा-संग्राम: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला, बताया 'महिला विरोधी'; BJP में शामिल होते ही खोले कई बड़े राज!