Exit Poll 2026: क्या पश्चिम बंगाल में खत्म होगा ममता बनर्जी का  सत्ता  एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बढ़ाई धड़कनें,

 



कोलकाता पश्चिम बंगाल :हर किसी की नजरे  पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर टिकी हैं, जहां ‘दीदी’ के गढ़ में इस बार भगवा ब्रिगेड की ओर से जबरदस्त अपना परचम लहराने का संकेत मिल रहा है 

क्या भाजपा पार करेगी बहुमत के आंकड़ों की सीमा

अलग-अलग सर्वेक्षणों के शुरुआती रुझान पश्चिम बंगाल में एक  बहुत बड़े मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं। कई प्रतिष्ठित एजेंसियों ने जो अपनाअनुमान लगाया हैं, वे ममता बनर्जी की चिंता बढ़ा सकते हैं। इन सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 145 से 175 सीटें मिल सकती हैं। यदि ये आंकड़े हकीकत में बदलते हैं, तो भाजपा 148 के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर पहली बार बंगाल की सत्ता  पर काबिज हो जाएगी।

ममता बनर्जीका दावा 

वहीं दूसरी ओर एग्जिट पोल्स अब भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मजबूती का दावा कर रहे हैं, जिसमें ममता बनर्जी को 177-187 सीटें मिलने का अनुमान है। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन पोल्स को सिरे से खारिज करते हुए ‘क्लीन स्वीप’ का दावा किया है और 230 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही है।

90% वोटिंग के पीछे क्या है संदेश?

बंगाल चुनाव के शुरुआती चरणों में जिस तरह से 90 प्रतिशत से अधिक का रिकॉर्ड मतदान हुआ है, उसने राजनीतिक विश्लेषकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि इतनी भारी वोटिंग अक्सर सत्ता विरोधी लहर या किसी बड़े वैचारिक बदलाव का संकेत होती है। हालांकि, यह ‘साइलेंट वोटर’ किसके पक्ष में गया है, इसका खुलासा 4 मई को मतगणना के दिन ही होगा। 

क्या फिर गलत साबित होंगे एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। अगर हम साल 2021 के आंकड़ों पर गौर करें, तो उस समय लगभग सभी एजेंसियां बंगाल की नब्ज पकड़ने में नाकाम रही थीं। तब कांटे की टक्कर बताई गई थी, लेकिन ममता बनर्जी ने 213 सीटें जीतकर एकतरफा जीत दर्ज की थी और भाजपा महज 77 सीटों पर रह गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटा सैंपल साइज और ‘शाई वोटर’ (Shy Voter) की वजह से अक्सर ये अनुमान असल नतीजों से कोसों दूर रह जाते हैं

अन्य राज्यों पर अभी है सबकी नजर

बंगाल के अलावा अन्य राज्यों में भी स्थिति काफी रोचक है। असम के एग्जिट पोल्स में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले National Democratic Alliance (NDA) की वापसी के संकेत । अधिकांश सर्वे यहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिखा रहे हैं।

तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK गठबंधन (DMK+) अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और वहां फिर से स्टालिन की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। केरल में हमेशा की तरह एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच ‘नेक टू नेक’ फाइट है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। एग्जिट पोल्स ने सियासी हलचल जरूर बढ़ा दी है, लेकिन असली फैसला 4 मई 2026 को ही सामने आएगा। और देखना यह होगा कि बंगाल में

दीदी का राज चलेगा या  फिर कमल का

यह जानकारी विभिन्न एग्जिट पोल्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। वास्तविक चुनाव परिणाम इससे अलग हो सकते हैं। अंतिम नतीजों के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।


Popular posts from this blog

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान “जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद”

Election 2026

AAP में महा-संग्राम: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला, बताया 'महिला विरोधी'; BJP में शामिल होते ही खोले कई बड़े राज!